Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper

Recent Posts

  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर
  • नालंदा जिले के एक मध्य विद्यालय कला कैला में मिड-डे मील के बाद 3 दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, जांच शुरू

Recent Comments

No comments to show.
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Subscribe
Close

Search

पूर्णिया

बिहार बजट पर पप्पू यादव का तीखा हमला, कहा – बजट विकास का नहीं, ठेकेदार को कमीशन का दस्तावेज़

By अंग इंडिया न्यूज़
February 3, 2026 2 Min Read
0

पूर्णिया: बिहार सरकार के बजट पर सांसद पप्पू यादव ने कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि इतने बड़े बजट के बावजूद राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था बदहाल है, जो सरकार की नीयत और नीति दोनों पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता को राहत देने के बजाय केवल ठेकेदारों और कमीशनखोरों को फायदा पहुंचाने के लिए लाया गया है। पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका ईमान, ज्ञान, समान, विज्ञान और अरमान सिर्फ विज्ञापन और प्रचार तक सीमित है, जबकि ज़मीनी हकीकत में बिहार बदहाली से जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्णिया समेत सीमांचल और कोसी क्षेत्र को एनडीए सरकार ने एक बार फिर बजट में पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया, जबकि यहां आबादी के अनुपात में न तो मेडिकल सुविधाएं हैं, न शिक्षा, न रोजगार और न ही बेहतर विधि-व्यवस्था।

सांसद ने कहा कि बिहार के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी है, जांच की सुविधाएं नहीं हैं और हालात इतने खराब हैं कि गरीबों को इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है। वहीं स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षा सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर सरकार अपने बजट पर भरोसा करती है तो नेताओं और अधिकारियों को अनिवार्य रूप से सरकारी अस्पतालों में इलाज कराना और अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाना चाहिए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार दोनों को घेरते हुए कहा कि पूर्णिया में हाईकोर्ट बेंच के मुद्दे पर केंद्र ने जिम्मेदारी राज्य पर डाल दी और राज्य सरकार के बजट में इस पर एक शब्द नहीं है। मखाना बोर्ड को लेकर भी बजट में सिर्फ गोल–मोल बातें हैं। सरकार उद्योग विकास का दावा कर रही है, जबकि आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट खुद बता रही है कि पिछले 10 वर्षों में बिहार से 250 से अधिक कारखाने पलायन कर चुके हैं।

पप्पू यादव ने कहा कि औद्योगिक विकास की सच्चाई यह है कि देश के 20 प्रमुख राज्यों में बिहार 15वें स्थान पर है और 43.18 लाख सूक्ष्म उद्योग सिर्फ किसी तरह संघर्ष कर रहे हैं। शिक्षा को बजट में प्राथमिकता देने के सरकारी दावे पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार प्राथमिक स्कूलों में 44 लाख बच्चों का नामांकन घट जाना सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है। उन्होंने निष्कर्ष निकालते हुए कहा कि यह बजट विकास का नहीं, बल्कि बिहार की जनता को एक बार फिर झांसा देने का दस्तावेज़ है।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें। हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

पूर्णिया GMCH परिसर में एक दिवसीय कायाकल्प उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

Next

सुन्दर लिखावट से मिलती है नई पहचान व सम्मान: बोहरा

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. {{Amit Jha}}