RAJASTHAN NEWS। परिण्डा अभियान का हुआ आगाज, कुशल वाटिका में लगाएं 50 परिण्डे,

RAJASTHAN NEWS। ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए जन संस्थान कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर पंछी जल सेवा में 2624 मिट्टी के परिण्डे लगाये जायेंगें। जिस कड़ी में शनिवार को संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन एवं प्रवीण सेठिया की उपस्थिति में कुशल वाटिका के पावन प्रांगण में 50 परिण्डे लगाकर अभियान का शुभारम्भ हुआ। जिस कड़ी में जीवों की जल सेवा में जल कुण्डियां भी लगाई गई। विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण की शपथ ली गई।

संस्थान अध्यक्ष मुकेश अमन ने कहा कि हमारे आसपास व परिवेश में विचरण करने वाले रंग-बिरंगे व मधुर ध्वनि के धनी, सबका मन हरने वाले पंछी हमें ईश्वर के दूत की मानिंद लगते है, जो सही मायनों में बहुत भोले व प्यारे होते है। इन पंछियों का संरक्षण व सुरक्षा हम सबका नैतिक दायित्व है। हमें इन प्यारे पंछियों की सेवा में हमेशा तत्पर रहना चाहिये। अमन ने कहा कि परिण्डा अभियान का समापन 10 अप्रैल को अहिंसा के अवतार व करुणा के सागर श्री महावीर स्वामी के 2624वें जन्म कल्याणक पर होगा। इस दरम्यान तकरीबन 2624 परिण्डे लगाये व वितरित किये जायेंगें।
संस्थान के हरीश बोथरा ने बताया कि जन कल्याण संस्थान की ओर जीव-जन्तुओं की सेवा व संरक्षण को लेकर कई गतिविधियां व क्रियाकलाप संचालित किये जा रहे है। जिस क्रम शनिवार को पंछी जल सेवा को लेकर परिण्डा अभियान का आगाज हुआ। जिसमें कुशल वाटिका के प्रांगण में स्थित पेड़-पौधे में मिट्टी के परिण्डे लगाये गये। साथ ही छोटे-बड़े जीवों के लिए जल कुण्डियां स्थापित की गई। जैन धर्म के आदि तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान के जन्म कल्याणक व विश्व जल दिवस के शुभ अवसर पर परिण्डा अभियान का आगाज हुआ।

कार्यक्रम में परिण्डे लगाने के बाद जल संरक्षण को लेकर शपथ ली गई और जल को संरक्षित व बचाने के प्रयासों पर विचार-विमर्श किया गया। परिण्डा अभियान आगाज अवसर पर मुकेश बोहरा अमन, प्रवीण सेठिया, सवाई जैन भादरेश, हरीश बोथरा, प्रकाश विश्नोई सहित कई पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon