SAHARSA NEWS: जनसुराज की बिहार बदलाव सभा में पार्टी नेताओं ने भरी हुंकार

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS बिहार बदलाव सभा में भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाने की गुंज में एकजुट हुए लोग कहरा प्रखंड के बसौना गाँव में आयोजित बिहार बदलाव सभा पार्टी के क्रांतिकारी नेता सोहन झा के नेतृत्व में बदलाव की हुंकार भरी गयी। इस दौरान सोहन झा ने आमलोगों की मांग से जुड़ी आवाज को बुलंद करते हुए बताया कि यह महज सभा नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और लूटतंत्र के खिलाफ जनविद्रोह का आरंभ है। सहरसा की धरती आज गूंज उठी अब नहीं चाहिए 20 साल का कुशासन की सरकार वहीं आमलोगों को संबोधित करते हुए सोहन झा ने कहा कि बिहार के लोग 20 साल से धोखा खा रहे हैं।

अब समय आ गया है कि इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंका जाए उन्होंने कहा की पिछले 35 वर्षों से महागठबंधन एवं एनडीए की सरकार द्वारा सहरसा वासियों को ठगा जा रहा है चाहे वो जाम की समस्या हो या स्वास्थ्य,शिक्षा से जुड़ी समस्या हो। सोहन झा ने कहा की बिहार में अफसरशाही चरम पर है। सभी सरकारी पदाधिकारी भ्रष्ट हो चुका है।

सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष नवल किशोर सिंह पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर के सोच एवं बिहार बदलाव के लिए बनाई गई कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी देते कहा कि शिक्षा, रोजगार समेत जरूरतमंदों को योजना का सही तरीके से लाभ देकर उनके जीवन में बेहतर बदलाव लाकर बिहार के गौरवशाली इतिहास को देश के पटल पर मिशाल बनान ही पार्टी का एक मात्र उद्देश्य है। सभा में उपस्थित पार्टी के अभियान समिति के जिला संयोजक प्रभात कुमार स्थान पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, विधानसभा प्रभारी कुमार अमृतराज, जिला संगरक्षक सदस्य अरविंद खाँ, प्रखंड उपाध्यक्ष बीरबल झा, मुन्नीनाथ झा, युवा नेता नीरज कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon