Bihar Election 2025: पूर्णिया में पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री, कहा – बिहार के विकास के लिए विजय खेमका को जिताना जरूरी

पूर्णिया: Bihar Election 2025 भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा नेता पवन सिंह शनिवार को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में आयोजित जनसभा में पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। हेलीकॉप्टर से उतरते ही हजारों लोगों की भीड़ उन्हें देखने उमड़ पड़ी। लगभग दो घंटे से इंतज़ार कर रहे लोगों ने नारेबाजी और तालियों से मैदान गूंजा दिया। पवन सिंह ने भाजपा प्रत्याशी विजय खेमका के समर्थन में कहा कि पूर्णिया और बिहार के विकास के लिए खेमका की जीत बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि 11 नवंबर को मतदान केंद्र जाकर विकासशील सरकार के लिए वोट करें।

जोश और उत्साह से भरे माहौल में पवन सिंह ने मंच से अपने अंदाज में कहा —
“मोदी जी और नितीश जी के जोड़ी हिट हो जाई…”
उनके इस गीत पर पूरा मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा।

Bihar Election 2025

कार्यक्रम में भीड़ इतनी अधिक थी कि पवन सिंह को प्रचार वाहन से ही संबोधित करना पड़ा। उनके साथ भाजपा प्रत्याशी विजय खेमका भी मौजूद रहे। खेमका ने कहा कि पूर्णिया की जनता विकास चाहती है और नरेंद्र मोदी व नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ही उस भरोसे पर खरा उतरेगा। उन्होंने पवन सिंह और जनता दोनों का आभार जताते हुए कहा — “आज की यह भीड़ बताती है कि पूर्णिया का दिल एनडीए के साथ है।”

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon