आझोकोपा दुर्गा मंदिर प्रांगण में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए दिशा-निर्देश

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: पूर्णिया प्रखंड के आझोकोपा गांव स्थित प्रसिद्ध आझोकोपा दुर्गा मंदिर प्रांगण में दुर्गा पूजा को लेकर विधि-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाने हेतु प्रशासन द्वारा विशेष शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ अनुपम एवं एसडीपीओ संदीप गोल्डी ने की।

इस दौरान अधिकारियों ने सभी आयोजकों और मेला समिति के पदाधिकारियों से अपील की कि दुर्गा पूजा का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से और आपसी भाईचारा कायम रखते हुए मनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मंदिर प्रांगण में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बेरिकेटिंग की व्यवस्था की जाएगी, ताकि किसी को भी कोई परेशानी न हो। यदि किसी शरारती तत्व द्वारा विधि-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया जाता है तो तत्काल सूचना प्रशासन को दी जाएगी, जो मौके पर पूरी मुस्तैदी से मौजूद रहेगा।

मेला समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन को आश्वासन दिया कि वे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शांतिपूर्ण और भव्य रूप से दुर्गा पूजा का आयोजन करेंगे और कहीं से भी किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं घटेगी।

बैठक में एसडीओ अनुपम, एसडीपीओ संदीप गोल्डी, पुलिस निरीक्षक हरिकिशोर मिश्र, सीओ शिवानी सुरभि, थानाध्यक्ष अभय रंजन कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वहीं मेला समिति की ओर से अध्यक्ष जयकिशोर पासवान, सुनील यादव, मुखिया कैलाश जायसवाल, मंत्री संजीव कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष हीरालाल पासवान, कैलाश पासवान, सुनील मंडल, दीनानाथ पासवान समेत सैकड़ों स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon