Bihar Election 2025: पूर्णिया में शांतिपूर्ण मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह

पूर्णिया: Bihar Election 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के तहत पूर्णिया में आज सुबह से मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। केंद्रीय बलों के जवानों के साथ-साथ बिहार पुलिस की महिला और पुरुष जवान हर बूथ पर मुस्तैदी से डटे हुए हैं। चुनाव आयोग ने इस बार मतदाताओं की सुविधा के लिए कई विशेष व्यवस्थाएँ की हैं। मतदान केंद्रों पर सेल्फी पॉइंट बनाए गए हैं, जहाँ महिला और पुरुष मतदाता वोट देने के बाद अपनी तस्वीरें खींच रहे हैं।

इसके अलावा, मोबाइल रखने के लिए केंद्रों पर विशेष झोले लगाए गए हैं जिनमें क्रमांक अंकित हैं। मतदाता मोबाइल जमा करने के बाद नंबर की पर्ची प्राप्त करते हैं और मतदान के बाद उसी पर्ची के आधार पर अपना मोबाइल वापस लेते हैं। मतदान केंद्रों पर पहुंचे लोगों ने बताया कि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण है और सभी मतदाता विकास के मुद्दे पर वोट दे रहे हैं।

एक महिला मतदाता ने कहा, “हमने नारी सशक्तिकरण और बिहार के विकास की सोच के साथ मतदान किया है।” हालांकि कुछ मतदाताओं ने शिकायत की कि कुछ बूथों पर रोशनी की व्यवस्था संतोषजनक नहीं थी, जिससे मतपत्र पर तस्वीर और नाम देखने में दिक्कत हुई। वहीं पूर्णिया कॉलेज स्थित बूथ नंबर 55 से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के खराब होने की शिकायत भी मिली है, जिसे ठीक करने के लिए तकनीकी दल भेजा गया है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon