प्रथम विधायक मोहितलाल पंडित की कुर्बानी को भूल गए लोग, आजतक उनके नाम से नहीं बन पायी कोई निशानी

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : रूपौली के प्रथम विधायक मोहितलाल पंडित को सदा के लिए भूल गए इस क्रांतिकारी धरती के लोग, आजतक उनके नाम पर कोई भी संस्थान या सडक नहीं बन पायी है । हरबार जबभी विधानसभा या संसदीय चुनाव आता है, तब प्रत्याशी कसमें खाते तो हैं, परंतु जीते एवं हारे हुए सभी प्रत्याशी चुप्पी साध लेते हैं । इतना ही नहीं दुख इस बात की भी है कि इस महान सपूत की हत्या कर अपराधियों ने शव को गायब कर दिया, परंतु इसओर आजतक किसी का ध्यान नहीं दिया गया, आज भी उनकी मौत पहेली बनी हुई है । रूपौली थाना क्षेत्र के गदीघाट गांव में जमींदार परिवार के सुखाय मंडल के परिवार में जन्में तीन भाईयों हितलाल पंडित, उचितलाल पंडित एवं मोहितलाल पंडित में मोहिलताल पंडित सबसे छोटे थे । बचपन से ही मां-बाप से अंग्रेजों के जूल्म की कहानी सून उनमें अंग्रेजों के खिलाफ नफरत भर गयी थी तथा वे किशोरावस्था में ही अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी थी । उनके का्र्रतिकारियों की अगुआई करने से अंग्रेजों की नजर में चढ गये थे । उन्हें सेंट्रल जेल भागलपुर में अंग्रेजों ने भारी यातनाएं दी थी ।

वे रूपौली विधानसभा चुनाव में पहलीबार इस क्षेत्र से विधायक चुने गये थे । उन्होंने सभी तरह के विकास करते हुए, शिक्षा के क्षेत्र में अहम कदम उठाते हुए रूपौली एवं पुराने जिला पूर्णिया वर्तमान में कटिहार जिला के फलका प्रखंड के कृष्णनगर नरैहिया में हाई स्कूल की स्थापना की, जो आज शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है । यह रूपौली का दूर्भाग्य कहें कि क्षेत्र में अपराधियों एवं भ्रष्टाचार के खिलाफत के कारण 1969 में इस महान सपूत को अपराधियों ने हत्या कर शव को गायब कर दिया, जब वे भवानीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा बहियार से खेत घुमकर अपने घर वापस लौट रहे थे । आज भी उनकी हत्या रहस्य बना हुआ है तथा शव की बरामदगी नहीं हो पायी है। इधर उनकी याद में मुख्यालय में प्रतिमा लगाने की बात दशकों से उठ रही है । उनके परिजन सह पूर्व मुखिया रामचंद्र पंडित कहते हैं कि पूर्व में उनके द्वारा पंचायत समिति की बैठक में मुख्यालय में जमीन उपलब्ध कराकर प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पारित करवाया गया था, परंतु आजतक वह फाइलों में ही दबी रह गयी है, देखें इस महान सपूत के प्रति कितनी श्रद्धा लोग दिखाते हैं ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon