बेलसरा हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, होमगार्ड जवान सहित चार लोग गिरफ्तार

अररिया/प्रिंस कुमार : अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के बेलसरा गांव में सोमवार की रात घर के दरवाजे पर सो रहे रंजन कुमार सिंह उर्फ रंजन यादव की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर की गई जांच में यह सामने आया कि घटना के पीछे गांव की पुरानी रंजिश थी और हत्या की साजिश एक होमगार्ड जवान जयप्रकाश यादव ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर रची थी।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जयप्रकाश यादव के साथ उसके दो पुत्र रूपेश यादव और देवेश यादव तथा पुत्रवधू निरोधा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नी ललिता देवी के बयान पर रानीगंज थाना में दर्ज कांड संख्या 459/25 के तहत जांच के दौरान एफएसएल और डीआईयू टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए, वहीं तकनीकी जांच में यह भी पुष्टि हुई कि घटना के समय मुख्य आरोपी मौके पर मौजूद था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है और हथियार की बरामदगी व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon