PURNIA NEWS : आज 15 दिसंबर 2025 को पूर्णिया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा विद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई।
इस दौरान विद्यार्थियों को हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, सुरक्षित सड़क व्यवहार, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा न करने और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया।



