पुलिस ने पति-पत्नी समेत चार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: थाना पुलिस ने हत्या के साजिश में षामिल पति-पत्नी तथा मारपीट के अन्य एक कांड में शामिल दो आरोपितों को गिरफतार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मैंनी गिद्धा गांव के गोपाल साह पिता स्व रामविलास साह एवं उसकी पत्नी रिंकू देवी, जिनपर अपने पिता की हत्या करने के साजिश का आरोप था, वेलोग घर में हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवायी करते हुए, उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह बता दें कि दोनों पति-पत्नी पर पिता रामविलास साह की हत्या में शामिल होने का आरोप था, जिसे पुलिस ने चैकीदार के बयान पर कांड संख्या 40/10.03.2025 दर्ज किया गया था। उसी मामले में अनुसंधान के क्रम में पुत्र एवं पुत्रवधु पर ही हत्या करने का मामला सामने आया था। इस मामले में वे फरार चल रहे थे। ठीक इसी तरह कांड संख्या 179/11.9.225 में दो आरोपितों की गिरफतारी हुई है। यह बता दें कि डोभा गांव में मकान के प्लास्टर करवाने के दौरान हुई झडप में गांव के पडोसी सह शिक्षक अजीत साह का सुमन कुमार पिता महेंद्र साह एवं रमेश भगत उर्फ फूचो भगत पिता उपेंद्र भगत ने मारकर सिर फोड दिया था, जिसमें दोनों को आरोपित किया गया था। इस मामले में आरोपित को तत्काल गिरफतार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवायी से आमलोगों में विश्वास जगा है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon