पूर्णिया: पूर्णिया के बिजली विभाग ने जनता को आगाह किया है कि 4 जनवरी 2026 को एयरफोर्स फीडर के निर्माण कार्य के कारण सुरक्षा उपायों के तहत सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कई फीडरों पर शटडाउन रहेगा। इस कारण 33 केवी गोवासी, 33 केवी मधुबनी और 33 केवी सर्किट हाउस फीडर प्रभावित होंगे।
बिजली कटौती के दौरान मजरा, भवानीपुर, सहरा, लोहजर, काझा, गणेशपुर, बिठनौली पश्चिमी पंचायत, मधुबनी, जनता चौक, कृष्णापुरी, सिपाही टोला, DAV, कला भवन, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रंगभूमि और पूर्णिया कॉलेज के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से आवश्यकतानुसार तैयारी करने और इस दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।



