प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी पर लगाए हत्या और रेप के गंभीर आरोप, कहा-फर्जी उम्र सर्टिफिकेट बना कर जेल से निकले

पटना: जन सुराज के प्रमुख रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) ने सोमवार को पाटलिपुत्र गोलंबर स्थित कैम्प कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री अशोक चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए। किशोर ने सम्राट चौधरी पर 1995 में तारापुर में 7 लोगों की हत्या के साथ-साथ शिल्पी-गौतम हत्याकांड और रेप मामले में भी अभियुक्त होने का आरोप लगाया। PK ने बताया कि सम्राट ने नाबालिग होने का फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर जेल से छुटकारा पाया और संवैधानिक पद पर बैठकर देश के विधि-विधान का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने बिहार सरकार से मांग की कि सम्राट चौधरी को तुरंत बर्खास्त और गिरफ्तार किया जाए।

प्रशांत किशोर ने कहा कि सम्राट चौधरी केवल हत्या के अभियुक्त नहीं, बल्कि रेप और हत्या जैसे चर्चित अपराधों में भी संदिग्ध रहे हैं, जिनकी CBI जांच भी हुई थी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सम्राट इन आरोपों को नकारेंगे तो PK टीम सभी दस्तावेजों के साथ सार्वजनिक खुलासा करेगी।

अशोक चौधरी पर भी PK ने हमला किया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा भेजा गया 100 करोड़ का मानहानि नोटिस यदि 7 दिन में वापस नहीं लिया गया और माफी नहीं मांगी गई, तो 500 करोड़ की अवैध संपत्ति का खुलासा किया जाएगा। PK ने आरोप लगाया कि अशोक चौधरी के विभाग में पिछले आठ महीनों में 20,000 करोड़ के ठेके दिए गए और प्रत्येक ठेके में कमीशन लिया गया।

मानव वैभव विकास ट्रस्ट के मामले पर भी किशोर ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की 100 करोड़ की संपत्ति शांभवी चौधरी की सगाई के बाद खरीदी गई, जिसमें मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की सास भी शामिल हैं। PK ने ट्रस्ट से जुड़े जियालाल आर्या, अनिता कुणाल और अन्य लोगों से संपत्ति के स्रोत का सार्वजनिक खुलासा करने की मांग की।

प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी की फंडिंग का भी ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि सलाहकार के रूप में पिछले 3 साल में उन्होंने 241 करोड़ कमाए, GST और इनकम टैक्स भरे, और 98.75 करोड़ रुपए जन सुराज को दिये गए। PK ने कहा कि उनका उद्देश्य बिहार में भ्रष्ट और चोरी की राजनीति को खत्म करना है।

प्रेस कांफ्रेंस में जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष कुशवाहा, प्रदेश महासचिव किशोर कुमार, वरिष्ठ नेता रामबली चंद्रवंशी, सुधीर शर्मा, विनीता मिश्रा, MLC अफ़ाक अहमद और मीडिया प्रभारी ओबैदुर रहमान उपस्थित थे। किशोर ने चेतावनी दी कि अगर आरोपियों ने नोटिस वापस नहीं लिया और माफी नहीं मांगी, तो वे राज्यपाल और कोर्ट तक जाकर पूरे मामले का खुलासा करेंगे

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें। हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर