प्रतिभा कुमारी का नेटबॉल खेल के लिए बिहार टीम में चयन,खेल संघ ने दी शुभकामना

सहरसा, अजय कुमार : 69 वाँ स्कूल नैशनल गेम अंदर 19 ग्रुप में जिला के डीसी कॉलेज सिमरी बख्तियारपुर मोहनपुर ग्राम पंचायत की छात्रा प्रतिभा कुमारी पिता रामचंद्र यादव का नेटबॉल खेल के लिए बिहार टीम में चयन किया गया। जो 25 से 28 दिसंबर तक कर्नाटक के मंगलोर में अपना प्रतिभा दिखाएगी। इनका राष्ट्रीय स्तर पर चयन के लिए सहरसा के डीडीसी संजय कुमार निराला, जिला खेल पदाधिकारी वैभव कुमार ने ढेर सारा आशीर्वाद और शुभकामना दिए।नेटबॉल के सचिव सह शारीरिक शिक्षक मध्य विद्यालय मोहनपुर राज किशोर गुप्ता का कड़ी मेहनत का परिणाम है कि प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी सहरसा से जा रहे हैं । संरक्षक प्रमोद कुमार झा के दिशा निर्देश नेटबॉल आगे बढ़ रहा हैं।

खिलाड़ी के इस चयन से नेटबॉल संघ के जिला संयोजक सह मोहनपुर ग्राम पंचायत मुखिया संजीव कुमार जायसवाल चौधरी के द्वारा बीच बीच में खिलाड़ी को पुरस्कार से सम्मानित करने से बच्चों में अच्छा करने की लालसा बढ़ता है और वे अच्छा कर रहे है। अध्यक्ष आनंद कुमार झा,कोषाध्यक्ष ब्रजेश कुमार का भी बहुत योगदान रहता है । इस मौके पर नेटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव संतोष कुमार, नेटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के कोच कुश कुमार त्रिपाठी, आनंद कुमार सचिव नेटबॉल एसोसिएशन ऑफ कटिहार सह नेटबॉल टीम मैनेजर बिहार प्रधानाध्यापक राघव सिंह, हॉकी एसोसिएशन ऑफ सहरसा के अध्यक्ष सुनील कुमार झा,भेलवा उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज चौधरी,पुनीता झा,शशिभूषण जितेन्द्र कुमार, हरेंद्र नारायण सिंह, मनोरंजन सिंह आदि ने ढेर सारी बधाई एवम शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon