पूर्णिया: पूर्णिया से अधिवक्ता और भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया जीएसटी कटौती और राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना को त्योहारों से पहले आमजन के लिए बड़ी राहत बताते हुए कहा कि यह सिर्फ आर्थिक फैसला नहीं, बल्कि गरीब, मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के जीवन को छूने वाली संवेदनशील राजनीति है। उन्होंने कहा कि नवरात्र के पहले दिन की गई यह घोषणा सीधे-सीधे गृहणियों की रसोई और किसानों की खेत से जुड़ी उम्मीदों को मजबूत करती है; जहां एक ओर महंगाई से जूझती महिलाओं को राहत मिली है, वहीं मखाना किसानों को राष्ट्रीय पहचान और बाजार मिलेगा। दीपक ने जोर देकर कहा कि यह निर्णय सिर्फ कागजों की नीति नहीं, बल्कि दिलों को छू लेने वाला वह कदम है जिसने जनता को यह महसूस कराया है कि उनका नेता उनकी जरूरतों को समझता है। त्योहारों से पहले आर्थिक बोझ कम करना और किसानों को बाजार से जोड़ना मोदी सरकार की दूरदर्शिता और जनभावना के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
त्योहार से पहले तोहफा: मोदी सरकार की जीएसटी राहत और मखाना बोर्ड बना किसानों-गृहणियों की उम्मीद की किरण: दिलीप

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


