पूर्णिया: Chitragupta Puja 2025 पूर्णिया के मधुबनी स्थित चित्रगुप्त परिषद प्रांगण में इस वर्ष भी भव्य रूप से श्री श्री 108 पितामह श्री चित्रगुप्त जी महाराज की वार्षिक पूजा का आयोजन किया जा रहा है। परिषद के अध्यक्ष चित्रांश प्रफुल्ल रंजन वर्मा और सचिव चित्रांश विशेष वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम 23 और 24 अक्टूबर 2025 को आयोजित होगा। पहले दिन प्रातः 10 बजे पूजा आरंभ होगी, जिसके बाद प्रसाद वितरण और भंडारा अपराह्न 2 बजे से संध्या 8 बजे तक चलेगा।
दूसरे दिन विसर्जन पूजा के बाद शाम 4 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बच्चों की विशेष प्रस्तुतियां भी होंगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग शामिल होंगे। आयोजन की तैयारी में पूजा प्रभारी चित्रांश कुमार दीपक वर्मा, मीडिया प्रभारी चित्रांश मुकेश श्रीवास्तव, और भंडारा प्रभारी चित्रांश मयंक कुमार सहित कई स्वयंसेवक जुटे हैं। पूरे परिसर में “श्री चित्रगुप्ताय नमः” के जयघोष के साथ श्रद्धा, एकता और परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।



