पूर्णिया: पूर्णिया जिला अपने 256वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 13 फरवरी 2026 को भव्य “पूरैनिया महोत्सव–2026” मनाने जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन ने इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं और जिले की विकास यात्रा, विरासत तथा उपलब्धियों को प्रदर्शित करने की योजना बनाई है।इसी क्रम में प्रशासन की ओर से जिले के सभी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों के ब्यूरो प्रमुखों, संपादकों, संवाददाताओं और छायाकारों को कार्यक्रमों की कवरेज के लिए आमंत्रित किया गया है, ताकि महोत्सव की गतिविधियां आमजन तक व्यापक रूप से पहुंच सकें।जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे आयोजन में उपस्थित होकर जिला स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को प्रमुखता से प्रकाशित एवं प्रसारित करें, जिससे जिले की सांस्कृतिक पहचान और विकास गाथा को नई पहचान मिल सके। Post navigationधमदाहा में दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड निर्माण शिविर आयोजित, 267 लाभार्थियों का चिकित्सकीय परीक्षण पूर्णिया में अनीमिया मुक्त भारत व सी-मैम कार्यक्रम की समीक्षा, कुपोषण प्रबंधन और आईएफए अनुपूरण पर जोर
पूर्णिया: पूर्णिया जिला अपने 256वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 13 फरवरी 2026 को भव्य “पूरैनिया महोत्सव–2026” मनाने जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन ने इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं और जिले की विकास यात्रा, विरासत तथा उपलब्धियों को प्रदर्शित करने की योजना बनाई है।इसी क्रम में प्रशासन की ओर से जिले के सभी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों के ब्यूरो प्रमुखों, संपादकों, संवाददाताओं और छायाकारों को कार्यक्रमों की कवरेज के लिए आमंत्रित किया गया है, ताकि महोत्सव की गतिविधियां आमजन तक व्यापक रूप से पहुंच सकें।जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे आयोजन में उपस्थित होकर जिला स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को प्रमुखता से प्रकाशित एवं प्रसारित करें, जिससे जिले की सांस्कृतिक पहचान और विकास गाथा को नई पहचान मिल सके।