प्रियंका गांधी की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं के रोजगार पर बोलीं—‘परिवर्तन अब तय है’

Bihar Election 2025 : पूर्णिया के झील टोला, जनता चौक में आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आगमन पर जबरदस्त भीड़ उमड़ी। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने बिहार की महिलाओं की असुरक्षा और युवाओं की बेरोजगारी को राज्य की सबसे बड़ी समस्या बताया। उन्होंने कहा कि “जब देश की आधी आबादी यानी महिलाएं परिवर्तन का मन बना लेती हैं, तो बदलाव को कोई नहीं रोक सकता।

प्रियंका ने भ्रष्टाचार, रोजगार संकट और शिक्षा व्यवस्था की अव्यवस्था पर सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए जनता से बदलाव की अपील की। मंच पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस नेत्री अलका लांबा और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव सहित कई महागठबंधन नेता मौजूद रहे। प्रियंका गांधी के संबोधन ने न केवल कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र कुमार के पक्ष में माहौल बनाया, बल्कि पूर्णिया की धरती से महागठबंधन ने चुनावी जंग में निर्णायक संदेश दे दिया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon