भवानीपुर टोला में जनसंपर्क चौपाल, विधायक ने NDA सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, जनता ने विकास को सराहा

पूर्णिया: पूर्णिया पूर्व प्रखंड के भोगा करियात पंचायत अंतर्गत भवानीपुर टोला में 19 अगस्त को आयोजित जनसंपर्क चौपाल के दौरान विधायक ने स्थानीय महिला-पुरुषों से मुलाकात कर केंद्र एवं राज्य की एनडीए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। चौपाल में ग्रामीणों ने वृद्धजन पेंशन को ₹1100 करने एवं 125 यूनिट तक बिजली बिल माफ किए जाने के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि अब गाँव-गाँव में बिजली, सड़क, शुद्ध जल, स्कूल, हेल्थ सेंटर, खेल मैदान और एलईडी लाइट जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। ग्रामीणों ने विकास की इस रफ्तार को एनडीए सरकार की प्रतिबद्धता बताया।

विधायक ने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे नए व छूटे हुए मतदाताओं का नाम बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं। महागठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनके नेता सिर्फ सपने बेचने और झांसा देने में लगे हैं, जबकि एनडीए सरकार जमीन पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में चहुँमुखी विकास हो रहा है और जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के आशीर्वाद से पूर्णिया में फिर कमल खिलेगा और एनडीए सरकार प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी करेगी। इस चौपाल में अरविंद कुमार, कलावती देवी, राजकुमार पोद्दार, दुलारचंद्र ऋषि, राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को जीवंत और सफल बनाया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon