PURNEA NEWS: आंधी में गिरे पेड़ की वजह से भवानीपुर में विद्युत आपूर्ति ठप , जन जीवन अस्त व्यस्त

पूर्णिया, आनंद यादुका: PURNEA NEWS सोमवार की संध्या आये तेज आंधी के वजह से विद्युत पोल और तारों पर बड़े बृक्ष के गिरने से भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सोमवार की रात्रि से ही ठप बना हुआ है। विद्युत कनीय अभियंता दशरथ मंडल ने बताया कि 33 केवी पोल टूटने और बिजली के तारों पर बड़े पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुआ है। उन्होंने बताया कि मानव बल एवं मजदूरों की सहायता से टूटे हुए पोल एवं तारों पर गिरे पेड़ को हटाने का काम किया जा रहा है। बहुत जल्द प्रखंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दिया जायेगा।

वहीं दूसरी तरफ सोमवार की संध्या से विद्युत आपूर्ति ठप होने से आम जन-जीवन अस्त व्यस्त बना हुआ है। सोमवार की संध्या आये तेज आंधी से सोनदीप फीडर एवं भिठ्ठा फीडर में 33 केवी आपूर्ति नहीं होने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पर रहा है। कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि सभी मनावबल एवं मजदूर जी-जान से विद्युत आपूर्ति बहाल करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द दोनों फीडर से विद्युत आपूर्ति बहाल किया जायेगा।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon