PURNEA NEWS : स्मैक तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त, सरसी से तीन तस्कर गिरफ्तार

PURNEA NEWS :  पूर्णिया जिले के सरसी थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ा प्रहार करते हुए पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर स्मैक की बड़ी खेप जब्त की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी सुबोध कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर लिबरी पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया, जहां से दो तस्करों को दबोचा गया। पूछताछ के बाद मिली जानकारी पर तीसरे आरोपी को भी छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कुल 124.93 ग्राम स्मैक, तीन मोबाइल, एक अपाचे बाइक और ₹1898 नगद बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में टिंकु यादव, मो. अनवर और पवन कुमार यादव शामिल हैं, जिनका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। कार्रवाई में अंचलाधिकारी बनमनखी सहित सरसी थाना की पूरी टीम ने हिस्सा लिया। पुलिस ने इस सफलता को मादक पदार्थ विरोधी अभियान की एक अहम कड़ी बताया है और आम लोगों से भी नशे के खिलाफ सहयोग की अपील की है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon