PURNEA NEWS : पूर्णिया जिले के सरसी थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ा प्रहार करते हुए पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर स्मैक की बड़ी खेप जब्त की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी सुबोध कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर लिबरी पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया, जहां से दो तस्करों को दबोचा गया। पूछताछ के बाद मिली जानकारी पर तीसरे आरोपी को भी छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कुल 124.93 ग्राम स्मैक, तीन मोबाइल, एक अपाचे बाइक और ₹1898 नगद बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में टिंकु यादव, मो. अनवर और पवन कुमार यादव शामिल हैं, जिनका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। कार्रवाई में अंचलाधिकारी बनमनखी सहित सरसी थाना की पूरी टीम ने हिस्सा लिया। पुलिस ने इस सफलता को मादक पदार्थ विरोधी अभियान की एक अहम कड़ी बताया है और आम लोगों से भी नशे के खिलाफ सहयोग की अपील की है।
PURNEA NEWS : स्मैक तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त, सरसी से तीन तस्कर गिरफ्तार




