पूर्णियाँ: पूर्णियाँ विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि भौतिकी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार सेन पर छात्रा के साथ अभद्र भाषा प्रयोग करने के कथित आरोप पूरी तरह मनगढ़ंत और कल्पनिक हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार, प्रधानाचार्य द्वारा 30 दिसंबर को डॉ. सेन से स्पष्टीकरण मांगा गया था और इसके बाद गठित कमिटी ने जांच के दौरान पाया कि आरोपित घटना में कोई वास्तविक छात्रा शामिल नहीं थी।
महिला सदस्यों के बीच मामले की पुष्टि के लिए पीड़िता को उपस्थित होने को कहा गया, लेकिन कोई छात्रा उपस्थित नहीं हुई और न ही किसी प्रकार की लिखित या मौखिक शिकायत महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में दर्ज हुई। विश्वविद्यालय ने इस तरह की अफ़वाह फैलाने और प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य मीडिया के माध्यम से बदनामी करना था।
पूर्णियाँ विश्वविद्यालय और इसके अंगीभूत महाविद्यालयों की प्राथमिकता छात्रों के लिए भयमुक्त और सहज वातावरण सुनिश्चित करना है और किसी भी समस्या को संवेदनशीलता से सुलझाने के लिए लगातार प्रयासरत है।



