पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति की उपमुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, शैक्षणिक नवाचारों पर हुई विस्तृत चर्चा

पूर्णिया / संवाददाता : प्रोफेसर विवेकानंद सिंह, माननीय कुलपति, पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया ने बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कुलपति ने उपमुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भेंट के दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों, हाल के नवाचारों, सुधारात्मक पहलों तथा भावी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से यह उल्लेख किया कि विश्वविद्यालय ‘समर्थ पोर्टल’ लागू करने वाला राज्य का पहला विश्वविद्यालय बन चुका है, जिससे प्रशासनिक पारदर्शिता और कार्यकुशलता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

उपमुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे नवाचारी प्रयासों की सराहना करते हुए प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। यह शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिससे विश्वविद्यालय के विकासात्मक प्रयासों को नई दिशा मिलने की आशा व्यक्त की गई।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon