पूर्णिया की बेटी मोनाली सागर को अंतरराष्ट्रीय पहचान, बैंकॉक में वैश्विक जूरिस्ट सम्मेलन में प्रभावशाली अतिथि के रूप में आमंत्रण

PURNIA NEWS : पूर्णिया की प्रतिभाशाली बेटी और पेशे से अधिवक्ता मोनाली सागर ने जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। पूर्णिया के मैथिल टोला, मधुबनी की रहने वाली मोनाली सागर को 20 दिसंबर 2025 को बैंकॉक में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ जूरिस्ट एंड राइटर 2025 में अत्यंत प्रभावशाली अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ जूरिस्ट और इंटरनेशनल कमीशन ऑफ राइटर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों की ओर से 3 दिसंबर 2025 को जारी पत्र में उनकी कानूनी दक्षता और बौद्धिक क्षमता को देखते हुए वैश्विक स्तर के इस सेमिनार में सहभागिता के लिए आमंत्रण दिया गया है, जिसके तहत उन्हें बैंकॉक के होटल एम्बेसडर में उपस्थित होना है।

उर्स लाइन कॉन्वेंट, पूर्णिया से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने वाली मोनाली लॉ कॉलेज पूर्णिया की छात्रा रह चुकी हैं और चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, पटना से संवैधानिक विधि में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी कर वर्तमान में पटना में वकालत कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से पिता किशोर कुमार झा और परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं शुभचिंतकों और विधि जगत में भी उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। जानकारों का मानना है कि कम उम्र में किसी बिहारी महिला अधिवक्ता का इस स्तर के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आमंत्रित होना अपने आप में ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिसने न सिर्फ पूर्णिया बल्कि पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon