पूर्णिया प्रशासन का डिजिटल धमाका: हर हफ्ते फेसबुक लाइव पर DM और अफसर, घर बैठे पूछो योजना-विकास का हिसाब

पूर्णिया: जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने पूर्णिया को डिजिटल पारदर्शिता का नया मॉडल दे दिया – अब हर हफ्ते जिला प्रशासन के फेसबुक पेज पर अलग-अलग विभागों के अफसर दोपहर 3:00 और 3:30 बजे लाइव आएंगे और जनकल्याणकारी योजनाएं, विकास कार्य, प्रगति और आपकी शिकायतें सीधे जनता के सामने रखेंगे। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने विभागवार रोस्टर तैयार कर दिया है, IT मैनेजर तकनीकी क्वालिटी सुनिश्चित करेंगे और अगर कोई लाइव छूटे तो अगली तारीख फिक्स होगी।

DM का साफ संदेश – “कोई फाइल में नहीं, आपके फोन पर जवाब देंगे।” पूर्णिया के लोग अब घर बैठे अफसरों से सवाल पूछ सकेंगे, शिकायत दर्ज करा सकेंगे और योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। जिला प्रशासन ने सभी से अपील की है – फेसबुक पेज फॉलो करें, लाइव जॉइन करें और पूर्णिया को “डिजिटल पूर्णिया” बनाने में साथ दें।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon