Purnia News: पूर्णिया जिला लीग: SNCC ने ACA लायंस को 4 विकेट से रौंदा, भास्कर मिश्रा बने ऑलराउंडर हीरो

पूर्णिया: Purnia News डीएसए ग्राउंड पर खेले गए पूर्णिया जिला लीग के रोमांचक मुकाबले में SNCC ने ACA लायंस को 4 विकेट से धूल चटा दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ACA लायंस 181 रन पर सिमट गई, जिसमें शिवम (49), अंशु (28) और डीके (24) ही टिक सके। SNCC के भास्कर मिश्रा ने आग उगलते हुए 4 विकेट झटके, प्रणव सिंहा ने 2 और सुमित-वीजे बाबा-नीतीश ने 1-1 विकेट लेकर लायंस की कमर तोड़ दी। जवाब में SNCC ने सिर्फ 27 ओवर में 6 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया – भास्कर मिश्रा ने नाबाद 62 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच अपने नाम किया, मिलन (34), अमित (27) और सुमित (25) ने भी अहम योगदान दिया। स्कोरर रोशन सूर्या, अंपायर जीतू कुमार और सागर दास रहे। SNCC की यह लगातार तीसरी जीत ने लीग में धमाल मचा दिया है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon