PURNIA NEWS : पूर्णिया एयरपोर्ट से उड़ानें बढ़ीं, यात्रियों की संख्या में उत्साहजनक वृद्धि

PURNIA NEWS : पूर्णिया एयरपोर्ट से विमानों का संचालन लगातार गति पकड़ रहा है। हाल के दिनों में यहाँ से यात्रियों की आवाजाही में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 19 सितंबर 2025 को एयरपोर्ट पर कुल 2 विमानों का आवागमन दर्ज किया गया। इनमें 1 आगमन और 1 प्रस्थान विमान शामिल था। उस दिन 72 यात्री पूर्णिया पहुंचे, जबकि 68 यात्री यहां से रवाना हुए। कुल मिलाकर 140 यात्रियों ने एयरपोर्ट की सेवाओं का उपयोग किया। इसके बाद 22 सितंबर 2025 को आँकड़े और भी उत्साहजनक रहे। इस दिन 3 आगमन और 3 प्रस्थान यानी कुल 6 विमानों का परिचालन हुआ। यात्री संख्या की बात करें तो 168 लोग यहां पहुंचे और 187 ने यात्रा की शुरुआत की। कुल 355 यात्रियों ने उस दिन पूर्णिया एयरपोर्ट से सेवाएं लीं। फिलहाल एयरपोर्ट पर सोमवार से शुक्रवार तक विमानों का परिचालन हो रहा है, लेकिन जल्द ही शनिवार और रविवार को भी उड़ानों की सुविधा शुरू होने वाली है। इसकी अनुमति एयरपोर्ट अथॉरिटी को मिल चुकी है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्णिया बस टर्मिनल से एयरपोर्ट टर्मिनल तक सिटी बस सेवा प्रारंभ की गई है। एयरपोर्ट डायरेक्टर देव प्रकाश गुप्ता ने जानकारी दी कि इस सेवा से यात्रियों का आना-जाना आसान हो गया है। उन्होंने बताया कि निरंतर यात्रियों की आवाजाही की व्यवस्था और सुविधाओं में सुधार हो रहा है तथा एयरपोर्ट डेवलपमेंट की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

वर्तमान में पूर्णिया से अहमदाबाद के लिए स्टार एयर और कोलकाता के लिए इंडिगो की उड़ानें संचालित हो रही हैं। वहीं, अक्टूबर माह से इंडिगो द्वारा दिल्ली और हैदराबाद के लिए भी सीधी उड़ानें शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। एक दिन ऐसा भी आया जब करीब 350 यात्रियों ने हवाई सफर किया। पूर्णिया प्रमंडल के चारों जिले, आसपास के सात-आठ जिलों और नेपाल तक से लोग लगातार हवाई यात्रा के लिए पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं। पूर्णिया के मीडिया कर्मी भी लगातार एयरपोर्ट की गतिविधियों और विकास पर नजर बनाए हुए हैं और खबरों के माध्यम से आम जनमानस तक सूचनाएं पहुंचा रहे हैं, ताकि हर नए डेवलपमेंट की जानकारी लोगों को मिलती रहे। इस बीच, वे यात्री जो पहली फ्लाइट से कोलकाता से पूर्णिया पहुंचे थे, उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि प्रथम दिन के बाद से यात्रियों की संख्या का लगातार बढ़ना एक बेहतर और शुभ संकेत है। यात्रियों ने पूर्णिया वासियों सहित एयरपोर्ट अथॉरिटी और विमानन कंपनियों के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

प्रेस क्लब पूर्णिया के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने कहा कि पूर्णिया प्रमंडल एवं आसपास के इलाकों के लोगों की इच्छाओं को पूर्ण होते हुए देख कर खुशी हो रही है पूर्णिया एवं आसपास के सीमांचल के इलाके का विकास पूर्णिया के लिए एक नया आयाम कायम करेगा।
प्रेस क्लब पूर्णिया के कोषाध्यक्ष पंकज नायक ने कहा किया लोगों के संघर्ष का परिणाम है कि आज पूर्णिया एयरपोर्ट लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। पूर्णिया का आम जनमानस खुश है कि एयरपोर्ट के आने से निरंतर विकास अपनी ऊंचाई को प्राप्त करेगा। प्रसिद्ध चिकित्सक एवं ग्रीन पूर्णिया के संयोजक डॉ एके गुप्ता ने कहा कि व्यावसायिक दृष्टिकोण से तो विकास होगा ही साथ ही हम डॉक्टरों की टीम को एक मजबूती मिलेगी कि यहां के मरीजों को या इमरजेंसी में बड़े डॉक्टर का बड़े शहरों से आना जाना आसान हो जाएगा जिससे बहुत सारे मरीजों की जान बच जाएगी। लॉटरी क्लब के प्रमुख सदस्य अनिल लोहिया ने प्रसन्नता जताते हुए कहा है की एयरपोर्ट से जुड़े सभी अधिकारियों की एक्टिविटी लगातार विकास के लिए बनाए रखना एयरपोर्ट के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon