PURNIA NEWS : पूर्णिया में प्रशांत किशोर का हमला, कहा– चेहरे नहीं, बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर करें वोट

PURNIA NEWS : जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने रविवार को रूपौली नगर पंचायत के हाई स्कूल मैदान में आयोजित ‘बिहार बदलाव सभा’ को संबोधित करते हुए राज्य और केंद्र की सत्ताधारी पार्टियों पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग अब तक नेताओं के चेहरे और बड़े-बड़े वादों पर भरोसा कर वोट देते आए हैं, लेकिन इसके बदले उन्हें बेरोजगारी और पलायन ही मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार से वोट और देशभर से टैक्स का पैसा लेकर गुजरात में कारखाने लगवा रहे हैं और उसी फैक्ट्रियों में बिहार के युवा 10-12 हजार की मजदूरी कर रहे हैं। नीतीश कुमार और लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद बिहार की तस्वीर नहीं बदली।

सभा में किशोर ने युवाओं और बुजुर्गों के लिए बड़े ऐलान भी किए। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2025 से 60 साल से ऊपर के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। जब तक सरकारी स्कूलों में सुधार नहीं हो जाता, तब तक 15 साल से कम उम्र के बच्चों की निजी स्कूल की फीस सरकार देगी ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कर सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस साल की दिवाली और छठ बिहार की बदहाली की आखिरी होगी। रूपौली और पूर्णिया के युवाओं को रोज़गार की तलाश में घर छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य से बाहर काम कर रहे 50 लाख युवाओं को वापस लाकर बिहार में ही 10-12 हजार रुपये का रोजगार दिलाया जाएगा। इस अवसर पर जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने भी जनता से बदलाव के लिए आगे आने की अपील की और कहा कि रूपौली ने वर्षों तक एक ही चेहरा विधायक के रूप में देखा है, अब नई दिशा देने का समय है। सभा में आमोद मंडल, कुमार नरेंद्र सिंह, बंटी यादव समेत कई नेताओं ने भी विचार रखे। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने जन सुराज की इस सभा को ऊर्जा और विश्वास का प्रतीक बताया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon