PURNIA NEWS : मुहर्रम का पर्व बड़े ही श्रद्धा एवं सदभाव के बीच शांतिपूर्ण हुआ संपन्न

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : रूपौली में मुस्लिम भाईयों का महापर्व मुहर्रम बड़े ही श्रद्धाभाव एवं सदभाव के बीच संपन्न हो गया । इस दौरान पूरे क्षेत्र में एसडीएम, एसडीपीओ सहित पुलिसबल सुरक्षा एवं व्यवस्था पर नजर गडाए हुए दिखे । रविवार को सुबह से ही मुस्लिम भाई प्रखंड क्षेत्र के डोभा, आझोकोपा, चपहरी, बसगढा, बांकी, मोहनपुर, मेंहदी, छर्रापटी, रूपौली, बालुटोल, बेला प्रसादी, विजय सहित सभी मुस्लिम गांवों में ताजिया लेकर जुलूस निकाला तथा श्रद्धांजलि दी ।

इस दौरान मुस्लिम भाईयों ने पारंपरिक हथियारों से लैस होकर अपने करतब दिखाए, जिससे दर्शकों में काफी उत्साह देखा गया । इस दौरान क्षेत्र में पुलिस की भारी व्यवस्था दिखी । मौके पर एसडीएम अनुपम, एसडीपीओ संदीप गोल्डी, टीकापटी थानाध्यक्ष अमित कुमार, मोहनपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, रूपौली थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, अकबरपुर थानाध्यक्ष सहित पुलिसकर्मी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात दिखे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon