PURNIA NEWS : तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बच्ची की हुई मौत परिजनों में कोहराम

PURNIA NEWS, विमल किशोर : अमौर थाना क्षेत्र में खेतों में बने गहरे तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई । घटना विष्णुपूर पंचायत के वार्ड न० 13, छतरभोग गांव में घटी है ।जहां ग्रामवासी मो अबरार आलम की 10 वर्षीय बेटी सानिया एक अन्य बच्ची के साथ प्राथू विद्यालय किश्मत नगर के समीप खेतों में घास काटने गई थी । घास काटने के बाद दोनों बच्ची खेतों में बने तालाब में नहाने चली गई । नहाने के क्रम में सानिया तलाब के गहरे पानी जाकर डूब गई ।

उसे डूबता देख साथ की बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया । शोर सुनकर आस पास के खेतों में काम कर रहे किसान मजदूर घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े और तालाब में गोता लगाकर डूबी बच्ची को बाहर निकाला । तब तक बच्ची का गहरे पानी में डूबने से मौत हो चुकी थी।शव देख परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । परिजनो ने शव का पोस्टमार्टम कराने इंकार कर दिया । घटना की सूचना देते हुए वार्ड सदस्य मुकेश कुमार एवं पंचायत मुखिया प्रतिनिॆधि विवेकानन्द झा ने अंचल प्रशासन से मृतक के आश्रित को आपदा अनुग्रह अनुदान की सहायता से लाभान्वित करने की मांग की ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon