PURNIA NEWS : पूर्णिया में 17वां बिहार राज्य रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप आज से शुरू

PURNIA NEWS : पूर्णिया जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में 6 और 7 सितंबर को होने वाले 17वें बिहार राज्य रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे प्रदेश से आए साइकिलिंग खिलाड़ी आज शुक्रवार शाम 5 बजे जिला स्कूल परिसर से आर.एन. साह चौक तक भव्य फ्लैग मार्च निकालेंगे, जिसके जरिए लोगों को प्रतियोगिता से जुड़ने का संदेश दिया जाएगा। इस चैंपियनशिप में विभिन्न आयु वर्गों – यूथ, जूनियर, सब-जूनियर और सीनियर – के करीब 250 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं और संख्या बढ़ने की संभावना है। प्रतियोगिता का ट्रैक बेलौरी स्थित अप्सरा मंगल विवाह भवन से मटिया चौक (कटिहार रोड) तक 5 किलोमीटर लंबा बनाया गया है, जिस पर प्रतिभागी 10 से 32 किलोमीटर तक की व्यक्तिगत और सामूहिक दौड़ पूरी करेंगे।

दो दिनों में कुल 24 रेस आयोजित की जाएंगी। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन, पुलिस बल और एनसीसी कैडेट्स की तैनाती की गई है, वहीं खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए आवास, भोजन, यातायात और चिकित्सा सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष तैयारी की गई है। इस आयोजन को सफल बनाने में राज्य और जिला साइकिलिंग संघ के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों, नगर निगम, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग तथा स्थानीय संगठनों का सहयोग मिल रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष नवीन सिंह, सचिव विजय शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष कृष्णा भगत और मीडिया प्रभारी पवन कुमार पोद्दार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य इस भव्य प्रतियोगिता को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon