PURNIA NEWS : पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक के रामपुर पंचायत में बजरंगबली स्थान से बेलवा पिपरा होते हुए बेलौरी घाट और घोरघाट तक ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा 3.5 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत पूरी होने पर विधायक विजय खेमका ने रविवार को लोकार्पण किया। इस अवसर पर मछुवा संघ के नेता तारिणी महलदार, पूर्व मुखिया धनंजय भगत, मुखिया निरंजन उरांव, भाजपा नेता मनोज गोस्वामी, मंगल पोद्दार, ज्योतिष ठाकुर और उप सरपंच राजू दास सहित कई लोग मौजूद रहे।
जनसमूह ने विकास कार्यों की सराहना करते हुए पूर्णिया में पुनः कमल खिलाने और बिहार में एनडीए सरकार बनाने का संकल्प जताया। विधायक खेमका ने कहा कि एनडीए सरकार ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्यरत है और सड़कों व पुलों का निर्माण एवं मरम्मत ग्रामीण अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।



