PURNIA NEWS : अमौर के 3लाख11हजार494 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग

PURNIA NEWS,विमल किशोर : अमौर विधानसभा के प्रत्याशी बायसी अनुमंडल में करेंगे नामांकन।विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा के साथ ही अमौर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है। जहां संभावित प्रत्याशियों के बीच काफी गहमा-गहमी देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर विधानसभा चुनाव के सफल संचालन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी जोर शोर से चल रही है। अमौर प्रखंड के सहायक निवार्ची पदाधिकारी सह बीडीओ राजा राम पंडित ने बताया कि अमौर विधानसभा क्षेत्र में द्वितीय चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा। नाम निर्देशन की प्रक्रिया बायसी अनुमंडल कार्यालय में पूरी की जायेगी, जिसकी सभी प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

अमौर विधानसभा के लिए नामांकन 13 से 20 अक्टूबर, संवीक्षा 21 अक्टूबर, अभ्यर्थिता वापसी 23 अक्टूबर, मतदान 11 नवंबर और मतगणना 14 नवंबर निर्धारित की गयी है। प्रखंड में बूथों पर मौजूद मूलभूत सुविधाओं के जांच हेतु सेक्टर पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। उन्हें बूथों का भौतिक सत्यापन कर यथाशीघ्र प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। अमौर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए 378 बूथ बनाये गये हैं। इन बूथों पर कुल तीन लाख 11 हजार 494 मतदाता मतदान करेंगे। इसमें एक लाख 68 हजार 161 पुरुष मतदाता एवं एक लाख 43 हजार 323 महिला मतदाता शामिल हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon