PURNIA NEWS : विश्व हिन्दू परिषद् का 61वां स्थापना दिवस समारोह 31 अगस्त को पूर्णियाँ में

PURNIA NEWS : विश्व हिन्दू परिषद् (VHP) का 61वां स्थापना दिवस समारोह आगामी 31 अगस्त 2025 (रविवार) को पूर्णियाँ शहर में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से जिला प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी, जो पॉलिटेकनिक चौक के पास स्थित है, में आयोजित किया जाएगा। सभी पत्रकारों को सादर आमंत्रित किया गया है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आनंद कुमार जी, माननीय क्षेत्र संगठन मंत्री (पटना क्षेत्र – बिहार, झारखंड) उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा इस गरिमामय अवसर पर प्रमुख रूप से संजीव कुमार जी, माननीय प्रांत अध्यक्ष, कुमारी शिवानी जी, प्रांत संयोजिका (दुर्गा वाहिनी), नागेन्द्र कुमार समर्थ जी, प्रांत संगठन मंत्री और अनिता गुप्ता जी, प्रांत सह-संयोजिका (मातृ शक्ति) भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे और कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाएंगे। विश्व हिन्दू परिषद्, पूर्णियाँ की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर हिन्दू समाज के सामूहिक उत्थान, संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और धर्म के प्रति निष्ठा और समर्पण को प्रोत्साहित करना है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon