PURNIA NEWS : पूर्णिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन की दिशा में बड़ा कदम, ऑपरेशनल फिजिबिलिटी जांच के आदेश जारी – लेशी सिंह

PURNIA NEWS : बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि जोगबनी से पूर्णिया कोर्ट होते हुए सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर के रास्ते पटना तक प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर रेल मंत्रालय द्वारा संबंधित अधिकारियों को ऑपरेशनल फिजिबिलिटी जांच के निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर 2024 को जब उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इस ट्रेन की मांग रखी थी और साथ ही सरसी स्टेशन पर जनहित एक्सप्रेस के ठहराव का अनुरोध किया था, तब से यह उनके लिए जनहित संघर्ष का विषय बन गया। मंत्री ने गौरव व्यक्त करते हुए कहा कि 28 जनवरी 2025 को सरसी में जनहित एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी मिलना और अब वंदे भारत परिचालन की दिशा में हुई यह प्रगति उनके प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि उन्होंने 19 फरवरी और 30 जुलाई 2025 को पुनः रेल मंत्री को पत्र लिखकर वंदे भारत की मांग दोहराई थी, जिसके जवाब में 6 अगस्त को पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें स्पष्ट किया गया कि फिजिबिलिटी जांच की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

मंत्री सिंह ने इस फैसले को पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज और खगड़िया जिले के लोगों के लिए “सपनों के सच होने की पहली सीढ़ी” करार दिया। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन न केवल एक आधुनिक सुविधा है, बल्कि हर छात्र, रोगी और व्यवसायी की उम्मीदों का आधार भी है, जो राजधानी पटना से सीधा जुड़ाव चाहते हैं। रेल मंत्री का आभार प्रकट करते हुए लेशी सिंह ने इसे लोकनीति का प्रतीक बताया और कहा कि जब तक यह ट्रेन पटरी पर नहीं दौड़ती, तब तक उनका संघर्ष और प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने अंत में कहा – “जनता मेरी शक्ति है, सेवा मेरा धर्म है और पूर्णिया जिलावासियों की मुस्कान ही मेरी सबसे बड़ी जीत है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon