PURNIA NEWS : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से तथा मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना के तहत बिहार की 75 लाख से अधिक महिलाओं को डीबीटी (DBT) के जरिए प्रत्येक को ₹10,000 की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई। इस अवसर पर पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने इसे महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एनडीए सरकार का ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि केवल पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र में ही 23,570 महिलाओं के खाते में रोजगार हेतु राशि सफलतापूर्वक पहुँच चुकी है।
विधायक खेमका ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार जनता को जो वादा करती है, उसे पूरा भी करती है। आज देश की जनता को फ्री राशन, फ्री बिजली, फ्री शिक्षा और फ्री चिकित्सा जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। हर क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं और एनडीए सरकार की योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुँच रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि दुर्गा पूजा और दीपावली के अवसर पर जीएसटी दरों में कमी का तोहफा मिलने से आम लोग खुश हैं। वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए खेमका ने कहा कि आपातकाल थोपने वाली कांग्रेस और जंगलराज लाने वाली आरजेडी को जनता कभी माफ नहीं करेगी। परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति करने वाले नेता आज भी मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता ने पहले भी उन्हें नकारा है और आने वाले चुनाव में भी महागठबंधन को ‘शून्य’ पर आउट करेगी।



