PURNIA NEWS : महादेव के संग सजधज कर बाबाधाम चले भवानीपुर से कांवरियों का जत्था

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : पवित्र सावन महीने के पावन अवसर पर देव रूप में सजधज कर भवानीपुर से कावरियों का जत्था बाबाधाम के लिए रविवार को निकला | इस दौरान समूचे भवानीपुर बाजार का माहौल जहाँ आध्यत्मिक रंग में सराबोर बना हुआ था | वहीं बोल-बम एवं हर-हर महादेव के गगनभेदी नारों से भवानीपुर बाजार गुंजायमान बना रहा | देव रूप में सजधज कर गाजे-बाजे कि धुन पर नाचते-गाते बाबाधाम के लिए निकले कांवरियों के जत्थे को भवानीपुर के सैकड़ो लोगों ने श्रधा पूर्वक विदा करने का काम किया | काफी मनमोहक परिधानों से सजे कांवरियों के दर्शन के लिए बाजार कि नर-नारियां जहाँ अपने घरों से बाहर निकल पड़े थे |

वहीं बाबाधाम के लिए प्रस्थान करने से पूर्व सभी श्रद्धालु बाजार के सभी मंदिरों में पहुँच देव दर्शन करने का काम किया | बाजार के सभी मार्गों से गाजे-बाजे के साथ निकले श्रधालुओं के जत्थे को स्थानीय लोगों के द्वारा कई जगहों पर आस्था के साथ स्वागत करने का काम भी किया | भोले बाबा के वेश में बाजार निवासी अखिलेश गुप्ता सजे थे । जबकि कांवरियों को सजाने में भवानीपुर प्रखंड के चर्चित कलाकर भीम सिंह बघेला के द्वारा किया गया । ज्ञात हो कि प्रति बर्ष भवानीपुर बाजार से देव रूप धारण कर कांवरियों का जत्था बाबाधाम जाने का काम करते हैं | भवानीपुर बाजार से देव रूप में जानेवाले कांवरिये सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर बाबाधाम में बाबा को प्रति बर्ष अर्पित करते हैं | पिछले 35 बर्षों से ये सभी कांवड़ियों का जत्था देव रूप में बाबाधाम जाने का काम करते आ रहे हैं |

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon