PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन को लेकर उमड़ा विद्यार्थियों का सैलाब, अब तक 48 हजार से अधिक आवेदन

PURNIA NEWS, किशन भारद्वाज : पूर्णिया विश्वविद्यालय में चार वर्षीय स्नातक (CBCS आधारित) सत्र 2025-2029 के लिए नामांकन प्रक्रिया को लेकर छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। विश्वविद्यालय के नोडल–समर्थ पोर्टल प्रभारी डॉ. सुमन सागर द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार अब तक कुल 48,177 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

कार्यक्रमवार आवेदन विवरण :

B.A. — 40,169 आवेदन

B.Sc. — 7,033 आवेदन

B.Com. — 975 आवेदन

B.A. पाठ्यक्रम में सबसे अधिक आवेदन प्राप्त होना इसकी लोकप्रियता और व्यापक आकर्षण को दर्शाता है।

प्रतिदिन प्राप्त आवेदन फॉर्म की संख्या :

तिथि आवेदन संख्या

14 जून 1,155
15 जून 3,208
16 जून 5,104
17 जून 5,475
18 जून 5,227
19 जून 4,863
20 जून 5,247
21 जून 5,905
22 जून 5,828
23 जून (5:50 PM तक) 6,085

लगातार बढ़ती आवेदन संख्या यह स्पष्ट करती है कि छात्र इस बार नामांकन के प्रति अधिक गंभीर और जागरूक हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया गया है, जिससे छात्र बिना किसी परेशानी के घर बैठे आवेदन कर पा रहे हैं। समर्थ पोर्टल पर तकनीकी सहायता टीम भी सतत सक्रिय है, जो छात्रों की समस्याओं का समय पर समाधान कर रही है।

महत्वपूर्ण सूचना : आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को 23 जून से बढ़ाकर 26 जून 2025 कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम क्षण का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना आवेदन सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी बाधा से बचा जा सके।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon