PURNIA NEWS : भवानीपुर में सांप काटने से व्यक्ति की मौत, झाड़-फूंक में देरी बनी जानलेवा

PURNIA NEWS, आनंद यदुका : भवानीपुर थाना क्षेत्र के सोनदीप मिलिक पंचायत अंतर्गत केमय गांव में शुक्रवार को सांप काटने से मंजू बेसरा नामक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक बड़कू बेसरा का पुत्र था और खेत में धान रोपने के दौरान उसे जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय पहले गांव के एक तांत्रिक के पास झाड़-फूंक कराने ले गए, जिससे हालत बिगड़ गई। बाद में भवानीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इलाज कर रहे डॉक्टर कुमार मृगेश ने बताया कि अस्पताल लाने में देरी होने से शरीर में ज़हर फैल गया था। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार उपरोझिया ने लोगों से अपील की कि ऐसी घटनाओं में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचें, क्योंकि यहां सर्पदंश का समुचित इलाज उपलब्ध है। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon