PURNIA NEWS : पूर्व मुखिया के निधन से क्षेत्र में फैली शोक की लहर

PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : मोहनपुर थाना क्षेत्र के कांप पंचायत की पूर्व मुखिया शालिनी कुमारी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। वह पैंतालीस वर्ष की थीं तथा गठिया रोग से पीडित थीं । उनके निधन ककी खबर पाकर सैकडो की संख्या में शुभचिंतक उनके घर पर पहुचे तथा फूलमाला चढाकर श्रद्धांजलि अर्पित की । यह बता दें कि दिवंगत मुखिया शालिनी देवी 2011 से 2016 तक मुखिया रही थीं। 2016 के मुखिया चुनाव में उनकी तबियत खराब होने के कारण, उनके पति गौरी शर्मा चुनाव लडे थे तथा मुखिया बने थे । उनके निधन पर विधायक शंकर सिंह ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि शालिनी देवी के निधन से क्षेत्र को काफी क्षति पहुंची है ।

वह मिलनसार व्यक्तित्व की स्वामिनी थीं। जबतक मुखिया रहीं, जनसेवा में लगी रहीं ।बाद में उनके पति गौरी शर्मा जब मुखिया बने, उनके साथ भी पति के कदम-से-कदम मिलाकर जनता की सेवा में लगी रहीं। इनके परिवार के लोग त्रि-स्तरीय चुनाव के समय से ही जनता की सेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए, भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मुखिया पंकज कुमार, पूर्व उपप्रमुख अजय शर्मा, पंचायत समिति सदस्य मीना देवी, विवेकानंद शर्मा सहित सैकडो की संख्या में शुभचिंतक मौजूद थे । उन्होने अपने पीछे पति गौरी शर्मा, पुत्र रविशंकर कुमार का भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon