PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : रूपौली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की भी इंट्री हो गई है तथा इस पार्टी से शनिवार को विकास कुमार मंडल ने नामांकन दाखिल किया है । इस दौरान उनके साथ काफी संख्या में समर्थक उपस्थित थे । उन्होंने धमदाहा में नामांकन दाखिल किया । मौके पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने उनपर भरोसा जताया है तथा यहां से चुनाव लडने के लिए भेजा है, वे जनता मालिक के आशीर्वाद से विधानसभा चुनाव काफी मतों से जीतेंगे । आज रूपौली विधानसभा क्षेत्र भ्रष्टाचार की दलदल में फंसा हुआ है, चुनाव जीतने के बाद उनका सबसे पहला काम इस भ्रष्टाचार को झाडु लगाकर साफ करेंगे । इसके बाद वे आजादी के काल से ही पिछडे इस विधानसभा क्षेत्र को एक नई उंचाई देंगे । शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक, बिजली, संचार आदि से समुचित रूप से आज भी विधानसभा क्षेत्र पिछडा हुआ है । जितने भी यहां जनप्रतिनिधि हुए, बस सबने जनता मालिक को ठगा ही है । वे शिक्षा की ओर अपना विशेष ध्यान देंगे । शिक्षा ही विकास दे सकती है तथा बेरोजगारी दूर कर सकती है । इसके अलावा पिछडे क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा बेहतर हो, इसके लिए प्रयास करेंगे । टीकापटी, मोहनपुर एवं अकबरपुर को प्रखंड बनाने के लिए वे प्रयास करेंगे । बेटियों की उच्च षिक्षा के लिए वे अलग से डिग्री काॅलेज के लिए प्रयास करेंगे । इसके अलावा भी वे जनता मालिक की हर सेवा के लिए हाजिर रहेंगे । इस अवसर पर सैकडो की संख्या में समर्थक उपस्थित थे ।
आप के प्रत्याशी मध्यमवर्गीय हैं तथा उनके पास जमीन के नाम पर मात्र डीहवास है-
आमआदमी पार्टी के प्रत्याशी विकास कुमार मंडल, मध्यमवर्गीय हैं तथा उनके खाता में मात्र साढे सात हजार रूपये है, जबकि पत्नी के खाते में ढाई हजार रूपये है। इसके अलावा पत्नी के पास आधा किलो चांदी एवं तीन सौ ग्राम सोने के जेवर हैं । पत्नी के नाम पर रहने के लिए मात्र 14 डिसमिल जमीन है तथा उसपर पांच कोठरी का मकान है । उनकी जन्मतिथि एक जनवरी 1982 है तथा उनकी शिक्षा मैट्रिक तक है ।




