PURNIA NEWS : अभाविप पूर्णिया ने किया “युवा शंखनाद सह युवा मतदाता सम्मेलन” का आयोजन, युवाओं से की शत-प्रतिशत मतदान की अपील

PURNIA NEWS : पूर्णिया के ठाकुर रामेश्वर सिंह सभागार, थाना चौक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) पूर्णिया द्वारा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए “युवा शंखनाद सह युवा मतदाता सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अभाविप की प्रांत सहमंत्री सुश्री समीक्षा यदुवंशी ने युवाओं से लोकतंत्र को सशक्त बनाने और विकसित बिहार के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर युवा को न केवल मतदान करना चाहिए बल्कि दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि विभाग प्रचारक रोशन राणा ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए हर मतदाता तक पहुंचकर 100% मतदान सुनिश्चित करना युवाओं की जिम्मेदारी है। वहीं, अभाविप विभाग संयोजक श्री नीतीश निक्कू ने कहा कि “जिस ओर जवानी चलती है, उसी ओर जमाना चलता है,” इसलिए युवाओं को अपनी दावेदारी और भागीदारी दोनों सुनिश्चित करनी चाहिए। कार्यक्रम में प्रांत एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और आगामी चुनाव को लोकतंत्र के उत्सव के रूप में मनाने का संकल्प लिया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon