PURNIA NEWS : बैंक सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पूर्णिया पुलिस द्वारा निरीक्षण अभियान चलाया गया

PURNIA NEWS : आज 30 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती स्वीटी सहरावत के निर्देशानुसार पूर्णिया जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के दृष्टिकोण से बैंक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत संबंधित थानाध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र के प्रमुख बैंकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, सुरक्षा गार्ड की तैनाती, अलार्म सिस्टम, आपातकालीन प्रोटोकॉल आदि का गहन परीक्षण किया गया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon