PURNIA NEWS : नगर पंचायत अमौर का वार्षिक बजट 51 करोड़ 30 लाख 29हजार206 हुआ

PURNIA NEWS विमल किशोर : मुख्य पार्षद सदस्य सह अध्यक्ष सशक्त स्थाई समिति नगर पंचायत अमौर दिलारा वेगम की अध्यक्षता में वार्षिक बजट पेश हुई l कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार ने उपस्थित सभी वार्ड पार्षदों एवं उपमुख्य पार्षद के समक्ष नगर पंचायत अमौर का वार्षिक बजट पेश किया। बजट में अनुमानित आय 51 करोड़ 30 लाख 29हजार206रुपया, अनुमानित विजय 48 करोड़ 31 लाख 48हजार रुपया एवं एवं अनुमानित लाभ तीन करोड़ 89 लाख 412हजार06 पेश किया। जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास किया।

मुख्य पार्षद बीवी दिलारा बेगम ने बताया कि इन रूपए से नगर पंचायत का विकास होगा। स्वच्छता, साफ सफाई, नाली गली, नाला, प्याऊ, बिजली, लाइट आदि में खर्च होंगे । बैठक मे कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार, सहायक लोक स्वच्छता अपशिष्ट प्रबंधन प्राधिकारी रवि कुमार मुख्य पार्षद बीवी दिलारा बेगम, उपमुख्य पार्षद सकीना , जूली बेगम, जुलेखा, सरबुल अंसारी ,मुस्लिम, खुशबू आरा, शाहीन परवीन ,जीनत परवीन, अंजुमन आरा, मो दिलशाद, रैतुन निशा मौजूद थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon