PURNIA NEWS विमल किशोर : मुख्य पार्षद सदस्य सह अध्यक्ष सशक्त स्थाई समिति नगर पंचायत अमौर दिलारा वेगम की अध्यक्षता में वार्षिक बजट पेश हुई l कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार ने उपस्थित सभी वार्ड पार्षदों एवं उपमुख्य पार्षद के समक्ष नगर पंचायत अमौर का वार्षिक बजट पेश किया। बजट में अनुमानित आय 51 करोड़ 30 लाख 29हजार206रुपया, अनुमानित विजय 48 करोड़ 31 लाख 48हजार रुपया एवं एवं अनुमानित लाभ तीन करोड़ 89 लाख 412हजार06 पेश किया। जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास किया।मुख्य पार्षद बीवी दिलारा बेगम ने बताया कि इन रूपए से नगर पंचायत का विकास होगा। स्वच्छता, साफ सफाई, नाली गली, नाला, प्याऊ, बिजली, लाइट आदि में खर्च होंगे । बैठक मे कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार, सहायक लोक स्वच्छता अपशिष्ट प्रबंधन प्राधिकारी रवि कुमार मुख्य पार्षद बीवी दिलारा बेगम, उपमुख्य पार्षद सकीना , जूली बेगम, जुलेखा, सरबुल अंसारी ,मुस्लिम, खुशबू आरा, शाहीन परवीन ,जीनत परवीन, अंजुमन आरा, मो दिलशाद, रैतुन निशा मौजूद थे। Post navigationPURNEA NEWS – बदलते मौसम में बच्चों को निमोनिया का खतरा अधिक, सतर्क रहें: सिविल सर्जन Hanuman Janmotsav 2025: बजरंग दल ने श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया