PURNIA NEWS : अररिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, साइबर ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के ₹15.62 लाख वापस दिलवाए

PURNIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : आमतौर पर साइबर ठगी के बाद पैसे वापस मिलने की संभावना बहुत कम होती है, लेकिन अररिया साइबर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन महीने की कड़ी मशक्कत के बाद एक पीड़ित के खाते से अवैध रूप से निकाले गए ₹15 लाख 62 हजार 201 वापस दिलवा दिए हैं। पुलिस की इस तत्परता से पीड़ित ने राहत की सांस ली और जिला पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह जानकारी मंगलवार शाम एसपी अंजनी कुमार ने अपने कार्यालय में दी।

क्या है पूरा मामला?

एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि 18 जून 2025 को भरगामा के खजुरी निवासी पवन कुमार ने अररिया साइबर थाना में एक आवेदन दिया था। उन्होंने बताया कि फारबिसगंज स्थित एक्सिस बैंक के उनके खाते से मोबाइल नंबर बदलकर अवैध रूप से ₹15 लाख 62 हजार 201 की निकासी कर ली गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए, साइबर डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष रजिया सुल्ताना के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी जाँच के बाद इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें बैंककर्मी भी शामिल थे।

सात आरोपी गिरफ्तार, रकम हुई वापस

पुलिस ने इस मामले में अमोद लहोटिया, प्रकाश कुमार मंडल, राजू रंजन, यश कुमार, योगेंद्र कुमार मेहता, रसिक लाल मेहता और वरुण किशोर ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा। एसपी ने बताया कि पुलिस के लगातार प्रयासों से पीड़ित पवन कुमार के खाते से निकाली गई पूरी राशि वापस उनके खाते में भेज दी गई है। इस सफलता पर पीड़ित पवन कुमार ने अररिया पुलिस का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पैसे वापस मिलने की सारी उम्मीदें छोड़ दी थीं, लेकिन एसपी और साइबर थाना पुलिस की तत्परता ने उनकी रकम वापस दिला दी। इस छापेमारी दल में साइबर डीएसपी रजिया सुल्ताना के साथ-साथ सब-इंस्पेक्टर सरोज कुमार, कुंदन कुमार, मनीषा कुमारी और डेटा एंट्री ऑपरेटर दीपक कुमार दास शामिल थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon