PURNIA NEWS : सशस्त्र बाइक सवार अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी की छिनी बाइक

PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : थाना क्षेत्र के बसंतपुर-शेखपुरा पथ पर हथियारबंद दो अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से पल्सर बाइक छीन ली। पीड़ित कुरसेला से बसंतपुर होते हुए शेखपुरा वसूली के लिए जा रहा था। मुरलीगंज (मधेपुरा) निवासी विनोद कुमार, जो कुरसेला स्थित माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट के रूप में कार्यरत हैं, ने बताया कि वह बसंतपुर से शेखपुरा जाते समय नीले रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो अपराधियों द्वारा रोक लिया गया।

अपराधियों ने हथियार दिखाकर पहले पैसों की मांग की, लेकिन पीड़ित के पास पैसे न होने पर उसकी पल्सर बाइक छीनकर शेखपुरा की ओर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने 112 पर पुलिस को सूचित किया। रूपौली थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया, “अपराधियों द्वारा बाइक लूटी गई है, पीड़ित द्वारा इसकी जानकारी दी गई है। बहुत जल्द इसका उदभेदन कर लिया जाएगा।”
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon