PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : थाना क्षेत्र के बसंतपुर-शेखपुरा पथ पर हथियारबंद दो अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से पल्सर बाइक छीन ली। पीड़ित कुरसेला से बसंतपुर होते हुए शेखपुरा वसूली के लिए जा रहा था। मुरलीगंज (मधेपुरा) निवासी विनोद कुमार, जो कुरसेला स्थित माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट के रूप में कार्यरत हैं, ने बताया कि वह बसंतपुर से शेखपुरा जाते समय नीले रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो अपराधियों द्वारा रोक लिया गया।अपराधियों ने हथियार दिखाकर पहले पैसों की मांग की, लेकिन पीड़ित के पास पैसे न होने पर उसकी पल्सर बाइक छीनकर शेखपुरा की ओर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने 112 पर पुलिस को सूचित किया। रूपौली थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया, “अपराधियों द्वारा बाइक लूटी गई है, पीड़ित द्वारा इसकी जानकारी दी गई है। बहुत जल्द इसका उदभेदन कर लिया जाएगा।” पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। Post navigationPURNIA NEWS: “भीम संवाद यात्रा” का आयोजन, बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने की पहल PURNIA NEWS : शिवलिंग व राम-जानकी प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकली विशाल शोभा यात्रा