PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गोडियर गांव के साकेत का शव गुरूवार की सुबह गांव पहुँचते ही चींख-पुकार मच गई । मां मीरा देवी शव से लिपटकर बेहोश हो गई, पिता ललन कुमार सिंह की भी वही हालत दिखी । इस तरह से सभी परिवार के सदस्य उसके शव के साथ लिपटकर चित्कार कर रहा था । इस संबंध में पूर्व पैक्स अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि उनके गांव के ललन सिंह का बडा पुत्र साकेत कुमार सिंह उम्र 23 वर्ष पिछले कई वर्षों से गुजरात में एक ट्रांसफरमर बनानेवाली फैक्ट्री में काम करता था । वह बहुत ही व्यवहार कुशल एवं घर की परवरिश उसी की कमाई से होती थी । उनकी मौत से उसके परिवार को तोड डाला है । उसकी मौत के बारे में उन्होंने बताया कि सोमवार की रात फैक्ट्री केंपस में ही जब वह अपने डेरा पर अपने रिश्तेदार के साथ आराम कर रहा था, तभी उसे अज्ञात कॉल आया तथा वह उससे यह कहकर गया कि वह फैक्ट्री जा रहा है ।
जब वह काफी देर तक नहीं आया, तब उसकी पडताल की जाने लगी, वह दूसरी फैक्ट्री पर भी नहीं पहुंचा था । सभी ने काफी खोजबीन की, परंतु उसका कोई पता नहीं चला । मंगलवार की सुबह रिश्तेदार को खबर मिली की एक व्यक्ति की अंगुली नाला में दिखाई पड रही है । सभी भागकर गए तथा पुलिस को खबर की गई । जब शव को निकाला गया, तब उसकी पहचान साकेत के रूप में हुई । साकेत के नाक एवं कान से खून रिस रहा था । रिश्तेदार द्वारा तुरंत गांव में इस मातमी खबर को दिया गया है, तबसे यहां चींख- पुकार मची हुई है । मां मीरा देवी, पिता ललन कुमार सिंह, सहित सभी का रो-रोकर बुरा हाल है । उन्होंने कहा कि जैसा उसका रिश्तेदार ने गुजरात से बताया कि साकेत का किसी से ना तो झगडा था, और ना ही कोई तरह की बात, आखिर उसका शव नाले तक पहुुचा कैसे, यही बात समझ में नहीं आ रही है । कुल मिलाकर उन्होंने केंद्र सरकार एवं गुजरात सरकार से इसकी जांच की मांग करते हुए, पीडित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है ।



