PURNIA NEWS : पूर्णिया जिले के डगरुआ प्रखंड अंतर्गत कोयला पंचायत, मझुआ महादलित टोला स्थित माँ विषहरी मंदिर का बुधवार को भव्य उद्घाटन हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और पुरोहित की मौजूदगी में नारियल फोड़कर मंदिर का उद्घाटन किया। मंदिर उद्घाटन के दौरान हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। भीड़ को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि यह मंदिर केवल पूजा का स्थान नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और समाज को जोड़ने का केंद्र बनेगा।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रितिक राज, जिला मंत्री अशोक कुमार, कार्य समिति सदस्य तनु सिंह, कस्बा प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, जलालगढ़ प्रखंड उपाध्यक्ष मिंटू सिंह, राजकिशोर दास, आनंद सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमार ने ग्रामीणों के सहयोग और संगठन की एकजुटता को इस आयोजन की सबसे बड़ी ताकत बताया। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन और भक्ति का अनोखा संगम दिखा। श्रद्धालुओं ने आरती और भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों ने इसे सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताया। आयोजन स्थल पर डगरुआ थाना पुलिस की विशेष तैनाती रही, जिसने पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराया।



